Esther
Esther 1
Esther 1:1-2
क्षयर्ष का शासन कहाँ तक था?
क्षयर्ष ने भारत से कूश देश तक, 127 प्रान्तों पर शासन किया ।
Esther 1:3-4
राजा की उपस्थिति में कौन था?
सब प्रान्तों के अधिकारी उसके “सम्मुख” थे, अर्थात वे राजा की उपस्थिति में थे।
Esther 1:5-6
राजा ने किसके लिए पर्व का आयोजन किया था जो सात दिन तक चला था?
राजा ने शूशन राजगढ़ में रहने वाले सब लोगों के लिए इस पर्व का आयोजन किया था, बड़े से बड़े से वरन् छोटे से छोटे सब के लिए।
Esther 1:7
राजसी मदिरा अधिक मात्रा में क्यों थी।
राजा की उदारता के कारण राजसी मदिरा बहुतायत से थी। और मद्यपान नियमानुसार, “विवश कोई नहीं था”।
Esther 1:8-9
महल के सभी रखवालों के लिए राजा के क्या आदेश थे ?
और मद्यपान नियमानुसार, "किसी को पीने के लिए विवश नहीं किया गया था....” क्योंकि राजा ने अपने घर के रखवालों के लिए ऐसा ही ठहराया था, उनको हर एक जन की इच्छा के अनुसार व्यवहार करना था।
Esther 1:10
राजा की उपस्थिति में सेवा करने वाले सात अधिकारियों को राजा ने क्या आदेश दिया था?
राजा ने अपने सातों अधिकारीयों से कहा कि रानी वशती को उसके राज मुकुट में राजा के सम्मुख लाया जाए कि लोगों को और अधिकारियों को उसकी सुन्दरता का दर्शन हो।
Esther 1:11
राजा की उपस्थिति में सेवा करने वाले सात अधिकारियों को राजा ने क्या आदेश दिया था?
राजा ने कहा कि रानी वशती को उसके राज मुकुट में राजा के सम्मुख लाया जाए कि लोगों को और अधिकारियों को उसकी सुन्दरता का दर्शन हो।
Esther 1:12
राजा को बहुत गुस्सा क्यों आया?
रानी वशती ने खोजों के हाथ भेजी गई राजा की आज्ञा के विरुद्ध उसके समुख आने से मना कर दिया इस लिए राजा गुस्सा को आया था।
Esther 1:13-15
राजा ने किसके साथ विचार विमार्श किया?
राजा ने बुद्धिमान पुरुषों से जो समय के ज्ञाता थे, विचार विमर्श किया ।
Esther 1:16
ममूकान के अनुसार वशती ने किसके साथ गलत किया था?
ममूकान ने कहा रानी वशती ने सिर्फ राजा के साथ ही नहीं परन्तु सब हाकिमों से और राजा क्षयर्ष के सब प्रान्तों के लोगों के साथ गलत किया है ।
Esther 1:17
ममूकान ने फ़ारस तथा मादी की कुलीन स्त्रियों के विषय में क्या कहा कि वे उस दिन के अंत होने से पहले करेंगी?
रानी की यह बात सब स्त्रियों में फैल जाएगी जिसके परिणाम स्वरूप उनकी दृष्टि में उनके अपने-अपने पति घृणित ठहराए जाएंगे जब वे कहेंगी, “राजा क्षयर्स ने अपनी रानी वशती को अपने सामने लाने की आज्ञा दी परन्तु वह न आई। अब आज के दिन, फारस और मादी की कुलीन स्त्रियाँ जिन्होंने रानी की यह बात सुनी है वे राजा के सब कर्मचारियों से कहेंगी और इस प्रकार बहुत घृणा और क्रोध होगा!
Esther 1:18
ममूकान ने फ़ारस तथा मादी की कुलीन स्त्रियों के विषय में क्या कहा कि वे उस दिन के अंत होने से पहले करेंगी?
रानी की यह बात सब स्त्रियों में फैल जाएगी जिसके परिणाम स्वरूप उनकी दृष्टि में उनके अपने-अपने पति घृणित ठहराए जाएंगे जब वे कहेंगी, “राजा क्षयर्स ने अपनी रानी वशती को अपने सामने लाने की आज्ञा दी परन्तु वह न आई। अब आज के दिन, फारस और मादी की कुलीन स्त्रियाँ जिन्होंने रानी की यह बात सुनी है वे राजा के सब कर्मचारियों से ऐसा ही कहेंगी और इस प्रकार बहुत घृणा और क्रोध होगा!
Esther 1:19-21
राजा वशती के रानी होने के स्थान को किसे देगा?
राजा यह स्थान उसकी पड़ोसन को देगा जो वशती से अधिक अच्छी होगी।
Esther 1:22
राजा ने क्या आदेश दिया?
राजा ने पत्र भेजा कि हर एक पुरुष अपने घराने पर राज करेगा और अपने लोगों की भाषा बोलेगा।
Esther 2
Esther 2:2
राजा के जवान पुरूषों ने क्या सुझाव दिया?
राजा के जवान पुरुषों ने कहा राजा के लिए सुंदर कुवारी स्त्रियों की खोज की जाए जो दिखने में भी मनमोहक हों।
Esther 2:3-5
उन कुवारियों को किसके संरक्षण में रखा जायेगा?
उन कुंवारियों को राजा के खोजे हेगे की निगरानी में रखा जाए क्योंकि वह स्त्रियों का रखवाला था। इसका अर्थ है कि हेगे कुवारियों की देखरेख करने के लिए उत्तरदायी था।
Esther 2:6
कीश को यरुशलेम से कौन ले गया था?
बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर, कीश को यरुशलेम से ले गया था।
Esther 2:7-8
एस्तेर का दूसरा नाम क्या था?
एस्तेर का दूसरा नाम हदस्सा था।
एस्तेर का मोर्दकै से क्या रिश्ता था?
एस्तेर उसके चाचा की बेटी थी।
Esther 2:9
हेगे ने एस्तेर को क्या दिया?
हेगे ने उसे नाना प्रकार के लेप, भोजन वस्तुएँ और राजा के घराने से चुनी गई सात युवतियां दीं।
Esther 2:10-12
एस्तेर ने अपने लोगों तथा रिश्तेदारों की जानकारी किसी को क्यों नहीं दी?
एस्तेर ने अपने लोगों को या अपनी वंशावली को प्रकट नहीं किया था क्योंकि मोर्द्कै ने उसे आदेश दिया था कि वह न बताए।
Esther 2:13
जब एक जवान स्त्री राजा के पास जाती थी तो उसे क्या दिया जाता था?
जो भी वह जवान स्त्री कहती थी वही उसे दिया जाता था।
Esther 2:14
कोई भी लड़की राजा के पास लौट कर कब जाएगी?
एक लडकी तब तक राजा के सम्मुख फिर दुबारा नहीं जाती थी, जब तक कि राजा उससे अधिक प्रसन्न न हो और उसे नाम लेकर न बुलाए।
Esther 2:15
एस्तेर ने क्या माँगा था?
राजा के खोजे, हेगे ने जो स्त्रियों पर पर्यवेक्षक था, जो कुछ उस से कहा उसकी अपेक्षा उसने कुछ नहीं माँगा।
Esther 2:16
एस्तेर को राजा क्षयर्ष के सम्मुख कब ले गए?
एस्तेर को राजा क्षयर्ष के सम्मुख, उसके राजसी भवन में, दसवे महीने में (जो तेबेत का महीना है), उसके शासन के सातवें साल में ले जाया गया था।
Esther 2:17-20
राजा ने एस्तेर को राजसी मुकुट पहनाकर रानी क्यों घोषित किया?
राजा ने दूसरी स्त्रियों से अधिक एस्तेर से प्रेम किया और उसने राजा के सम्मुख अन्य सब कुवारियों से अधिक अनुग्रह और कृपा प्राप्त की, इसलिए राजा ने उसे राजसी मुकुट पहना कर वशती के स्थान में रानी घोषित कर दिया।
Esther 2:21-22
बिकतान और तेरेश राजा क्षयर्ष के साथ क्या करना चाहते थे?
बिकतान और तेरेश राजा के दो खोजे थे जो द्वार पर संतरी थे उन्होंने अप्रसन्न होकर राजा क्षयर्ष पर हाथ उठाने की योजना बनाई थी।
Esther 2:23
बिकतान और तेरेश का क्या हुआ?
दोनों को वृक्ष पर लटका कर फांसी दी गई थी।
Esther 3
Esther 3:2-3
हामान के सामने कौन घुटने टेक कर और दंडवत करते थे?
राजा के सब कर्मचारी जो राजा के द्वार पर तैनात थे हामान के सामने घुटने टेककर उसको दंडवत करते थे।
Esther 3:4-5
मोर्दकै ने किस बात से इनकार किया?
मोर्दकै न तो झुकता था, न ही दंडवत करता था।
Esther 3:6-7
हामान किसे मारना चाहता था?
हामान क्षयर्स के साम्राज्य में जितने भी यहूदी मोर्दकै की जाति के थे सब को मिटा देना चाहता था।
Esther 3:8
चिट्ठी डालने के लिए उन्होंने कौन सा महीना चुना?
राजा क्षयर्स के राज्यकाल के बारहवें वर्ष के पहले महीने अर्थात नीसान में हामान की उपस्थिति में चिट्ठी (अर्थात पूर)डाली गई, दिन प्रति दिन और माह प्रति माह: बारहवां जो अदार कहलाता है।
Esther 3:9-12
यदि राजा यहूदियों को मारने का आदेश दे तो हामान राजा के राजभण्डार में कितना धन डालने के लिए तयार था?
यदि राजा यहूदियों को मारने का आदेश देगा तो हामान काम को करने वालों के हाथों राजा के भण्डार में दस हजार किक्कार चान्दी देने के लिए तैयार था।
Esther 3:13-14
राजा के सभी प्रांतों में दस्तावेज़ कैसे पहुंचाए जाते थे?
धावक डाकिये राजा के आज्ञा पत्र को स्वयं ही सभी प्रान्तों तक पहुंचाते थे।
Esther 3:15
शूशन ने राजा की आज्ञा पर कैसी प्रतिक्रया दिखाई?
शूशन के शहर में बहुत घबराहट फ़ैल गयी।
Esther 4
Esther 4:2-3
मोर्दकै कितनी दूर तक गया था? क्यों?
मोर्देकै केवल राजा के द्वार के सामने तक गया था क्योंकि टाट पहनकर किसी को राजा के द्वार में आने की अनुमति नहीं थी।
Esther 4:4-6
जब एस्तेर ने मोर्दकै को पहनने के लिए वस्त्र भिजवाए तो उसने कैसी प्रतिक्रया दिखाई?
एस्तेर ने मोर्द्कै को पहनने के लिए वस्त्र भेजे कि उस पर से टाट का वस्त्र उतरवाए, परन्तु उसने स्वीकार नहीं किया।
Esther 4:7
मोर्दकै ने हताक को क्या विवरण दिया?
मोर्दकै ने हताक को सारा कुछ जो उसके साथ घटा उसका विवरण दिया, और उस चांदी की सटीक मात्रा जिसे हमान ने यहूदियों को मारने के बदले राज भण्डार में डालने के लिए कही बतलाया।
Esther 4:8-10
मोर्दकै ने यहूदियों के विनाश के निमित्त शूशन से निकली राजाज्ञा की नक़ल हताक को क्यों दी?
उसने यहूदियों के सर्वनाश का शूशन में स्थापित नियम का लेख भी उसको दे दिया कि एस्तेर को दिखाया जाए कि उसको जानकारी मिले और उसको आदेश दिया कि वह राजा के पास जाकर अनुग्रह की विनती करे तथा अपने लोगों के पक्ष में उसके सम्मुख गिडगिडाए।
Esther 4:11-13
यदी कोई स्त्री या पुरुष बिना बुलाए राजा के भीतरी भवन में प्रवेश करे तो उसका क्या होगा?
यदि कोई स्त्री या पुरुष राजा के भवन में बिना इजाज़त प्रवेश करें तो उसके लिए एक ही नियम था: मृत्यु दंड; लेकिन अगर राजा ने किसी के लिए अपना सुनहरा राजदंड बढाया तो वह जीवीत रह सकता था।
Esther 4:14-15
यदि एस्तेर उस समय खामोश रही तो मोर्दकै के अनुसार क्या होगा?
परन्तु यदि तू एस्तेर इस समय खामोश रही तो यहूदियों के लिए राहत और बचाव कहीं और से ज़रूर उत्पन्न होगा लेकिन तू और तेरे पिता का घराना हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगा ।
Esther 4:16-17
एस्तेर ने मोर्दकै से क्या करने के लिए कहा?
एस्तेर ने मोर्देकै से कहा शूशन में मौजूद सभी यहूदियों को एकत्र कर और मेरे लिए उपवास रखो, तीन दिन और तीन रात न तो कुछ खाना और न ही कुछ पीना। मैं और मेरी युवा परिचारिकाएँ भी ऐसे ही उपवास रखेंगी। तब ऐसी परिस्थिति में मैं राजा के पास जाऊँगी जो नियम विरोधी है; यदि मैं नाश हो जाऊं तो हो जाऊं।
Esther 5
Esther 5:1
राजा के महल का भीतरी आंगन कहाँ था?
राजा के महल का भीतरी आंगन राजा के घर के सामने था।
Esther 5:2-3
राजा ने एस्तेर को भीतरी आंगन में खड़ा देखा तो उसने सुनहरा राजदंड उसकी ओर क्यों बढ़ाया?
राजा ने ज्यों ही एस्तेर को देखा कि वह आँगन में खड़ी है त्यों ही उसने उसकी दृष्टि में अनुग्रह पाया।
Esther 5:4-7
एस्तेर ने राजा से क्या अनुरोध किया?
यदि राजा को भला लगे तो राजा हामान के साथ भोज में पधारे जो मैंने उसके लिए तैयार किया है।
Esther 5:8-10
एस्तेर ने राजा से दूसरी बार क्या विनती की?
यदि मैंने राजा की दृष्टि में अनुग्रह पाया है और यदि राजा को मेरा निवेदन स्वीकार हो तो राजा हामान के साथ भोज में आए जो मैं उनके लिए तैयार करूंगी, और कल मैं राजा के कथनानुसार ही करूंगी।
Esther 5:11-12
हामान ने अपने परिवार से क्या वर्णन किया?
हामान ने अपने परिवार को उसके धन की भव्यत्ता और उसके पुत्रों की बड़ी संख्या का और राजा ने कैसे उसे महान पद प्रदान किया और कैसे उसको राजा के सब अधिकारियों तथा व्यवस्थापकों से बड़ा बनाया आदि का वर्णन किया।
Esther 5:13
हामान की समझ में भोज में आमंत्रित होने से अधिक महत्वपूर्ण बात क्या थी?
परन्तु जब मैं उस यहूदी मोर्द्कै को राजा के फाटक में बैठा देखता हूँ तब यह सब मुझे व्यर्थ लगता है।
Esther 5:14
जेरेश ने हमान को क्या बनाने के लिए कहा? क्यों?
जेरेश ने हमान को पचास हाथ ऊंचा एक खंभा बनवाने के लिए कहा। और कहा कि प्रातःकाल राजा के साथ विचार करके उसे फांसी पर लटकवा दे।
Esther 6
Esther 6:1
राजा ने अपने सेवकों को उसके शासन की घटनाओं का अभिलेख लाने के लिए क्यों कहा?
उस रात राजा को नींद उड़ गई थी इसलिए उसने घटनाओं का अभिलेख लाने के लिए कहा।
Esther 6:2
बिकतान और तेरेश के बारे में बताने के लिए मोर्देकै के आदर और पहचान के लिए क्या किया गया था?
उसके लिए कुछ भी नहीं किया गया था।
Esther 6:3-5
बिकतान और तेरेश के बारे में बताने के लिए मोर्देकै के आदर और पहचान के लिए क्या किया गया था?
बिकतान और तेरेश के बारें में बताने के लिए मोर्देकै को कोई आदर और पहचान नहीं मिली थी।
Esther 6:6-8
राजा ने जब हमान से पूछा, एक व्यक्ति है जिसका आदर करने में राजा प्रसन्न है तो उसके लिए क्या करना चाहिए, तब हामान को क्या लगा कि राजा किसके विषय में बात कर रहा है?
इस पर हामान ने मन में कहा, “मुझ से अधिक राजा किसकी प्रतिष्ठा करना चाहता होगा?”
Esther 6:9-10
जिसका आदर करने में राजा प्रसन्न हो उसे कौन वस्त्र पहनाकर और घोड़े पर बैठा कर नगर की सड़कों पर घुमाएगा?
राजा के सर्वाधिक कुलीन अधीकारियों में से एक जन यह सब करेगा।
Esther 6:11-12
मोर्दकै को वस्त्र पहना कर सडको पर घोड़े पर सवार कर कौन ले गया?
अतः हामान ने वस्त्र और घोड़ा लिया और मोर्देकै को वस्त्र पहनाकर और घोड़े पर बैठा कर शहर के चौक में घुमाया और उसके आगे-आगे कहता गया, “जिसकी प्रतिष्ठा करने में राजा प्रसन्न हो उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा!”
Esther 6:13-14
हामान के बुद्धिमान पुरुषों और उसकी पत्नी ने क्या चेतावनी दी?
यदि मोर्दकै, जिसके सामने तेरा पतन होना आरम्भ हो गया है, यहूदियों में से है, तो तू उस पर प्रबल नहीं हो पाएगा, परन्तु उसके सामने नीचा अवश्य हो जाएगा।
Esther 7
Esther 7:3
एस्तेर ने राजा क्षयर्ष से क्या विनती की थी?
मेरे निवेदन से मुझे और मेरे मांगने से मेरे लोगों को प्राणदान मिले।
Esther 7:4-5
यदि उसके लोग सिर्फ बंधुआई में बेचे जाते तो एस्तेर ने क्या कहा कि वह उनके लिए करती?
यदि हम लोग दास और दासियाँ होने के लिए बेच दिए गए होते तो मैं चुप रहती।
Esther 7:6
एस्तेर ने किस व्यक्ति का वर्णन, “एक विरोधी” व “दुश्मन” कहकर किया?
एक विरोधी और एक दुश्मन, यह दुष्ट पुरुष हामान है।
Esther 7:7
जब राजा क्रोधित होकर मदिरा पीने से उठ गया तब हामान ने क्या किया?
परन्तु हामान वहीं रुका रहा कि रानी एस्तेर से जीवन की भीख मांगे।
Esther 7:8
हामान जब तख़्त पर गिरा जिस पर एस्तेर बैठी थी तो राजा को क्या लगा कि हामान क्या कर रहा है?
हामान जब उस तख़्त पर गिरा जिस पर एस्तेर थी तब राजा को लगा कि हामान उसी के सामने रानी एस्तेर के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है।
Esther 7:9-10
राजा ने हामान को कहाँ लटकाने के लिए कहा?
हामान ने मोर्देकै के लिए जो पचास हाथ ऊंचा फ़ासी का खंभा अपने घर के सामने बनाया था उसी पर राजा ने हामान को लटकाने की आज्ञा दी।
Esther 8
Esther 8:1
मोर्दकै ने राजा के समुख सेवकाई क्यों शुरू की?
और मोर्द्कै राजा के सम्मुख रहने लगा क्योंकि एस्तेर ने बता दिया था कि वह उसका क्या लगता था।
Esther 8:2-3
मोर्दकै हामान की संपत्ति का कार्यभारी क्यों हुआ?
और एस्तेर ने मोर्दकै को हामान के घर का अधिकारी नियुक्त कर दिया।
Esther 8:4
राजा ने ऐसा क्या किया कि एस्तेर उसके सम्मुख खडी हो सके?
राजा ने एस्तेर की ओर सुनहरा राजदंड बड़ा दिया था जिसके कारण वह राजा के सम्मुख उठकर खडी हो पाई थी।
Esther 8:5-7
हामान ने कौन से पत्र लिखे?
हामान ने राजा के सब प्रान्तों में मौजूद यहूदियों को मारने के लिए पत्र लिखे थे।
Esther 8:8
एस्तेर को यहूदियों के लिए राजा के नाम में दूसरी आज्ञा क्यों लिखनी पडी थी?
अतः तेरी दृष्टि में यहूदियों के लिए जो भी उचित हो उसे राजा के नाम में यहूदियों के लिए लिख दे और उस पर राजा की अंगूठी की मोहर लगा दे, क्योंकि राजा के नाम में लिखी गई और उसकी अंगूठी की मोहर उस पर लगा दी गई तो उसको निरस्त करने वाला कोई नहीं हो सकता था।
Esther 8:9-10
राजा के शास्त्रियों को कब बुलाया गया?
राजा के शास्त्रियों को तीसरे महीने में जिसे सीवान कहते है उसके तेईसवें दिन बुलाया गया।
Esther 8:11-16
राजा ने यहूदियों को किस बात को करने की अनुमति दी?
राजा ने नगर-प्रति-नगर सभी यहूदियों को एक होकर अपने जीवन को बचाने की और उन पर आक्रमण करने वाली किसी भी जाती या प्रान्त की शक्ति का नरसंहार करके उसको मिटा डालने की अनुमति दे दी।
Esther 8:17
उस प्रदेश में विभिन्न जाति के लोग यहूदी क्यों बने?
औए उस देश की विभिन्न जातियों के लोग यहूदी बन गए क्योंकि उन पर यहूदियों का भय छाया हुआ था।
Esther 9
Esther 9:2-4
यहूदियों के विरुद्ध कोई क्यों नहीं खड़ा हो सकता था?
परन्तु एक भी मनुष्य उनके सम्मुख खड़ा नहीं हुआ क्योंकि उनका आकस्मिक भय सब मनुष्यों पर छा गया था।
Esther 9:5-11
यहूदियों ने अपने शत्रुओं के साथ कैसा व्यवहार किया?
यहूदियों ने अपने शत्रुओं पर तलवार द्वारा हमला किया और उन्हें मारकर और नष्ट करके, जिन्होंने उनसे नफरत की उनसे उन्होंने अपनी मर्जी के अनुसार बर्ताव किया।
Esther 9:12
यहूदियों ने किसको मारा?
यहूदियों ने शूशनगढ़ के पांच सौ लोग मारे, जिसमें हामान के दस बेटे भी थे।
Esther 9:13-14
हामान के दस बेटो के मृत शरीरों का क्या हुआ?
“हामान के दसों पुत्र फांसी के खम्भों पर लटकाए जाएं” और राजा ने इसकी आज्ञा दे दी और शूशन में राजाज्ञा घोषित की गई और उन्होंने हामान के दासों पुत्रों को फांसी दे दी।
Esther 9:15-16
अदार महीने के चौदहवें दिन यहूदियों ने कितने लोगो को मारा?
अदार महीने के चौदहवें दिन यहूदियों ने शूशन में तीन सौ लोग और मारे।
Esther 9:17
गांव में रहने वाले यहूदी अदार महीने के चौदहवें दिन को आनंद और उत्साह का दिन क्यों मनाते है?
यह अदार महीने के तेरहवें दिन को किया गया और उन्होंने विश्राम किया। उस महीने के चौदहवें दिन को तब उन्होंने भोज और आनंद का दिन ठहराया।
Esther 9:18
शूशन में रहने वाले यहूदी अदार महीने के पन्द्रहवें दिन को आनंद और उत्सव का दिन क्यों मानते हैं?
परन्तु शूशन के यहूदी इस महीने के तेरहवें और चौदहवें दिन एकत्र हुए थे इसलिए उन्होंने पन्द्रहवें दिन विश्राम किया तथा उस दिन को उन्होंने भोज करने और आनंद मनाने का दिन ठहराया।
Esther 9:19
गांव में रहने वाले यहूदी अदार महीने के चौदहवे दिन को आनंद और उत्साह से क्यों मनाते है?
इस कारण गांव में रहने वाले और बिना शहरपनाहों में रहने वाले यहूदी अदार महीने के चौदहवें दिन को आनंद मनाने और भोज करने का तथा एक शुभ दिन मानते हैं।
Esther 9:20
मोर्दकै ने यहूदियों से अदार के चौदहवें और पंद्रहवें दिन को कब तक मानने का आग्रह किया?
मोर्दकै ने राजा क्षयर्स के सब प्रान्तों में, दूर और पास के यहूदियों को पत्र भेजे कि वर्ष-प्रति-वर्ष वे अदार महीने के चौदहवें को और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को माना करें।
Esther 9:21-23
मोर्दकै ने यहूदियों से अदार के चौदहवें और पंद्रहवें दिन को कब तक मानने का आग्रह किया?
मोर्दकै ने राजा क्षयर्स के सब प्रान्तों में, दूर और पास के यहूदियों को पत्र भेजे कि वर्ष-प्रति-वर्ष अदार महीने के चौदहवें दिन और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को माना करें।
Esther 9:24-27
पूर का क्या मतलब है?
पूर का मतलब चिट्ठी या पर्ची डालना है।
Esther 9:28-32
यहूदी और उनके वंशज पूरीम को पूर्ण निष्ठा से मनाने में क्यों नहीं चूकते है?
अतः ये दिन पीढी-प्रति-पीढी, परिवार-प्रति-परिवार, प्रान्त-प्रति-प्रान्त, और नगर-प्रति-नगर स्मरण किए और माने जाएंगे, और पूरीम के ये दिन यहूदियों में कभी मिटने न पाएँ और उनके वंशजों में इनका स्मरण कभी समाप्त न हो।
Esther 10
Esther 10:1
राजा क्षयर्ष ने कहाँ-कहाँ पर कर लगाया था?
राजा क्षयर्ष ने देश और समुद्र के टापू दोनों पर कर लगाया था।
Esther 10:2
राजा क्षयर्ष के सामर्थ्य तथा बल की उपलब्धियों के बारें में कहाँ लिखा गया था?
उसके बल और सामर्थ्य के कामों के बारे में, और मोर्द्कै की महानता, का विवरण, जिसके कारण राजा ने उसको सर्वोच्च प्रतिष्ठा प्रदान की, मादै और फ़ारस के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखा गया था।
Esther 10:3
मोर्दकै जो यहूदी था उसका पद क्या था?
राजा क्षयर्ष के बाद मोर्देकै जो यहूदी था, वह दूसरे स्थान पर था।
मोर्देकै यहूदियों के बीच महान और उसके अनेक यहूदी भाइयों में मशहूर क्यों था?
क्योंकि यहूदी मोर्देकै क्षयर्ष राजा ही के नीचे था और यहूदियों की दृष्टि में महान था और अपने असंख्य भाइयों में पक्षपोषित था क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहता था और सब वंशजों से शान्ति की बातें करता था।