Nahum
Nahum 1
Nahum 1:2
यहोवा किससे भरा है?
यहोवा क्रोध से भरा है।
यहोवा किससे बदला लेता है?
यहोवा अपने द्रोहियों से बदला लेता है।
Nahum 1:3
यहोवा अपना मार्ग कहाँ बनाता है?
यहोवा बवंडर और आँधी में अपना मार्ग बनाता है।
Nahum 1:4
लबानोन के फूलों को क्या हो रहा है?
लबानोन के फूल मुरझाने लगे।
Nahum 1:5-6
यहोवा के समक्ष पृथ्वी को क्या होता है?
यहोवा के प्रताप से पृथ्वी थरथरा उठती है।
Nahum 1:7
संकट के दिन में हम यहोवा को किसके समान समझ सकते हैं?
यहोवा संकट के दिन में दृढ़ गढ़ ठहरता है।
Nahum 1:8-12
यहोवा अपने शत्रुओं को कहाँ भगा देगा?
यहोवा अपने शत्रुओं को खदेड़कर अन्धकार में भगा देगा।
Nahum 1:13
यहोवा लोगों के जुओं के साथ क्या करेगा?
वह लोगों के जूए को उनके गर्दन पर से उतार कर तोड़ डालेगा।
Nahum 1:14
यहोवा नीनवे के लोगों की कब्र क्यों खोदेगा?
वह उनके लिए कब्र खोदेगा क्योंकि वे नीच हैं।
Nahum 1:15
शुभसमाचार सुनानेवाले के पाँव किस पर हैं?
शुभसमाचार सुनानेवाले के पाँव पहाड़ों पर हैं।
यहूदा को पर्व क्यों मनाने चाहिएं और क्यों अपनी मन्नतें पूरी करनी चाहिएं?
यहूदा को पर्व मनाने चाहिएं और अपनी मन्नतें पूरी करनी चाहिएं क्योंकि वह ओछा अब कभी उनके बीच होकर न चलेगा।
Nahum 2
Nahum 2:2
यहोवा क्या ज्यों का त्यों कर रहा है?
यहोवा याकूब की बड़ाई ज्यों की त्यों कर रहा है।
Nahum 2:3
उसके शूरवीरों की ढालें किस रंग की हैं?
उसके शूरवीरों की ढालें लाल रंग की हैं।
Nahum 2:4-6
सड़कों में वेगता से क्या चलाया जाता है?
रथ सड़कों पर बहुत वेगता से हाँके जातें हैं।
Nahum 2:7
क्या आज्ञा दी गई थी?
आज्ञा दी गई थी कि : रानी नंगी करके बन्धुआई में ले ली जाए और उसकी दासियां पिंडुकों के समान छाती पीटती हुईं विलाप करती रही।
Nahum 2:8-10
नीनवे के लोग क्या करेंगे?
वे चलते पानी की तरह भागे जाते हैं।
Nahum 2:11
सिंहों को किसका भय था?
सिंहों को किसी का भय नहीं था।
Nahum 2:12
सिंह किस चीज़ से अपनी गुफाएं और मांदे भर लेता था?
सिंह अपनी गुफाओं और मांदो को आहेर से भर लेता था।
Nahum 2:13
यहोवा नीनवे को क्या करेगा?
यहोवा उनके रथों को भस्म करके धुंए में उड़ा देगा, उनके सिंह और उनके आहेर को पृथ्वी से नष्ट कर देगा।
Nahum 3
Nahum 3:1-2
नगरी किस से भरी हुई है?
नगरी हत्या, झूट और लूट से भरी हुई है।
Nahum 3:3
चढ़ाई करने वाले घुड़सवारों के द्वारा कितने लोग मारे जाएंगे?
शवों का बड़ा ढेर होगा, मारे हुओं की बहुतायत और मुर्दों की कुछ गिनती नहीं होगी।
Nahum 3:4
यह सब क्यों हो रहा है?
यह सब उस अति सुन्दर वेश्या के कार्यों के कारण हो रहा है।
Nahum 3:5
सेनाओं का यहोवा जो वेश्या के विरुद्ध है वह उसके खिलाफ़ क्या करेगा?
यहोवा उसके वस्त्र को उठाकर उसे जाति-जाति के सामने नंगी करेगा, राज्यों के सामने उसे लज्जित करेगा। उस पर घिनौनी वस्तुएं फेंक कर तुच्छ कर देगा। वह उसे ऐसा करेगा की सब उस पर दृष्टि डाले।
Nahum 3:6-7
सेनाओं का यहोवा जो वेश्या के विरुद्ध है वह उसके खिलाफ़ क्या करेगा?
यहोवा उसके वस्त्र को उठाकर उसे जाति-जाति के सामने नंगी करेगा, राज्यों के सामने उसे लज्जित करेगा। उस पर घिनौनी वस्तुएं फेंक कर तुच्छ कर देगा। वह उसे ऐसा करेगा की सब उस पर दृष्टि डाले।
Nahum 3:8-9
महानद किसके लिए किले का काम देता था?
अमोन नगरी के लिये महानद किला का काम देता था।
Nahum 3:10-11
अमोन के प्रतिष्ठित पुरुषों के लिए किसने चिट्ठी डाली?
अमोन के शत्रुओं ने उसके प्रतिष्ठित पुरुषों के लिए चिट्ठी डाली।
Nahum 3:12-16
यदि नीनवे के गढ़ हिल जाएंगे तो क्या होगा?
यदि नीनवे के गढ़ हिल जाएं तो वे खाने वाले के मुंह में गिरेंगे।
Nahum 3:17-18
वहां कितने प्रधान हैं?
प्रधान लोग टिड्डियों के समान अनगिनत हैं।
Nahum 3:19
जितने तेरा समाचार सुनेंगे वे क्या करेंगे?
जितने तेरा समाचार सुनेंगे वे आनन्द में तेरे ऊपर ताली बजाएंगे।