हिन्दी, हिंदी (Hindi): translationQuestions

Updated ? hours ago # views See on DCS Draft Material

Galatians

Galatians 1

Galatians 1:1-3

पौलुस प्रेरित कैसे बना?

पौलुस यीशु मसीह और परमेश्वर पिता के द्वारा प्रेरित बनाया गया।

Galatians 1:4-5

मसीह यीशु में विश्वास रखनेवाले किससे छुडाएं गए हैं?

मसीह यीशु में विश्वास करनेवाले इस वर्तमान बुरे संसार से छुडाएं गए हैं।

Galatians 1:6

गलातियां की कलीसिया के लिए पौलुस किस बात पर आश्चर्य करता है?

पौलुस को आश्चर्य हुआ कि वे अतिशीध्र और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे थे।

Galatians 1:7

सच्चे सुसमाचार कितने हैं?

सच्चा सुसमाचार एक ही है, मसीह का सुसमाचार।

Galatians 1:8-9

मसीह यीशु के सुसमाचार को छोड़ अन्य कोई भी सुसमाचार सुनानेवाले के लिए पौलुस क्या कहता है?

पौलुस कहता है कि यदि कोई और सुसमाचार सुनाता है तो शापित है।

Galatians 1:10-11

मसीह के दास को किसे प्रसन्न करना आवश्यक है?

मसीह के दास को पहले परमेश्वर को प्रसन्न करना है।

Galatians 1:12

पौलुस को मसीह के सुसमाचार का ज्ञान कैसे प्राप्त हुआ था?

पौलुस ने मसीह के सुसमाचार को सीधा मसीह के प्रकाशन से स्वयं प्राप्त किया था।

Galatians 1:13-14

मसीह के सुसमाचार का प्रकाशन प्राप्त करने पूर्व पौलुस का जीवन कैसा था?

पौलुस यहूदी धर्म के पालन में बहुत ही उत्साही था, अत: वह परमेश्वर की कलीसिया को सता रहा था।

Galatians 1:15

परमेश्वर ने पौलुस को अपना प्रेरित होने के लिए कब बुलाया था?

परमेश्वर ने पौलुस को माता के गर्भ से ही चुनकर अपने अनुग्रह से बुला लिया था।

Galatians 1:16-18

परमेश्वर ने पौलुस को किस उद्देश्य के निमित्त प्रेरित चुना?

परमेश्वर ने पौलुस को अन्यजातियों में मसीह का सुसमाचार सुनाने के लिए अपना प्रेरित चुना था।

Galatians 1:19-21

पौलुस ने कुछ प्रेरितों से कहां भेंट की थी?

अन्त में पौलुस ने यरूशलेम जाकर प्रेरित कैफा और याकूब से भेंट की।

Galatians 1:22-24

यहूदिया की कलीसियाएं पौलुस के बारे में क्या सुन रही थीं?

यहूदिया की कलीसियाओं को समाचार मिल रहा था कि पौलुस जो कभी मसीह की कलीसियाओं को सताता था अब मसीह में विश्वास की घोषणा कर रहा है।

Galatians 2

Galatians 2:1-2

चौदह वर्ष बाद पौलुस यरूशलेम गया और वहां प्रेरितों से क्या बात की?

पौलुस ने वरिष्ठ प्रेरितों को एकान्त में अपने सुसमाचार के बारे में बताया।

Galatians 2:3

एक अन्यजाति विश्वासी, तीतुस को किस बात की आवश्यक्ता नहीं थी?

तीतुस को खतना करवाने की आवश्यक्ता नहीं थी।

Galatians 2:4-5

पाखंडी भाईयों ने क्या करने की इच्छा की थी?

पाखंडी भाई पौलुस और उसके साथियों को व्यवस्था का दास बनाना चाहते थे।

Galatians 2:6

यरूशलेम की कलीसिया के अगुवों ने क्या पौलुस के सुसमाचार विषय में परिवर्तन किया था?

नहीं; उन्होने पौलुस के सन्देश में कुछ परिवर्तन नहीं किया।

Galatians 2:7-8

पौलुस मुख्यतः किसके मध्य सुसमाचार सुनाने भेजा गया था?

पौलुस मुख्यतः खतना रहित मनुष्यों में सुसमाचार सुनाने के लिए भेजा गया था।

पतरस मुख्यतः किसके मध्य सुसमाचार सुनाने भेजा गया था?

पतरस मुख्यतः खतना वालों में सुसमाचार सुनाने के लिए भेजा गया था।

Galatians 2:9-10

यरूशलेम के अगुवों ने पौलुस की सेवा का अनुमोदन कैसे किया?

यरूशलेम के अगुवों ने पौलुस और बरनबास को संगती का दाहिना हाथ देकर स्वीकार कर लिया।

Galatians 2:11-13

अन्ताकिया में पतरस से क्या चुक हुई थी?

पतरस ने अन्यजातियों के साथ बैठकर भोजन करना त्याग दिया क्योंकि वह खतनावालों से डरता था।

Galatians 2:14-15

पौलुस ने सबके सामने कैफा से क्या कहा?

पौलुस ने कैफा से पूछा कि वह अन्यजाति विश्वासियों को यहूदी प्रथाओं का पालन करने के लिए विवश क्यों करता है जब वह स्वयं अन्यजातियों के सदृश्य आचरण रखता है।

Galatians 2:16-17

पौलुस के अनुसार किस बात से धर्मी नहीं ठहरा जा सकता है?

पौलुस कहता था कि व्यवस्था के आधार पर कोई धर्मी नहीं ठहरेगा।

मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरता है?

मनुष्य मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा ही धर्मी ठहरता है।

Galatians 2:18-19

मसीह में विश्वास करने के बाद भी यदि कोई व्यवस्था का पालन करता है तो पौलुस उसे क्या कहता है?

पौलुस अपने आप को वास्तव में व्यवस्था का अपराधी ठहरता है।

Galatians 2:20-21

पौलुस किसके लिए कहता है कि उसमें, कौन वास करता है?

पौलुस कहता है कि अब मसीह उसमे वास करता है।

पौलुस क्या कहता है कि परमेश्वर के पुत्र ने उसके लिए किया?

पौलुस कहता है कि परमेश्वर के पुत्र ने उससे प्रेम किया और अपने आप को उसके लिए दे दिया।

Galatians 3

Galatians 3:6

अब्राहम परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी कैसे ठहरा?

अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया और वह उसके लिए धार्मिकता माना गया।

Galatians 3:7

अब्राहम की सन्तान कौन हैं?

परमेश्वर में विश्वास करते हैं वे अब्राहम की सन्तान हैं।

Galatians 3:8-9

धर्मशास्त्र में अन्यजातियों के धर्मी ठहराए जाने की क्या भविष्यद्वाणी है?

धर्मशास्त्र में भविष्यद्वाणी है कि अन्यजातियां विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरेंगी।

Galatians 3:10

व्यवस्था के कामों द्वारा धर्मी ठहरने का प्रयत्न करने वालों की क्या दशा है?

जो व्यवस्था पालन द्वारा धर्मी ठहरने का प्रयास करते हैं वे श्राप के अधीन हैं।

Galatians 3:11-13

व्यवस्था के कामों द्वारा कितने लोग धर्मी ठहरे हैं?

व्यवस्था के कामों द्वारा कोई भी धर्मी नहीं ठहरता है।

Galatians 3:14-15

हमारे लिए शापित होकर मसीह ने हमारा उद्धार क्यों किया?

मसीह ने हमारे लिए शापित होकर हमारा उद्धार किया कि अब्राहम की आशिषों अन्यजातियों को प्राप्त हों।

Galatians 3:16

अब्राहम को दी गई प्रतिज्ञा में जिस वंशज की चर्चा की गई है वह कौन है?

अब्राहम की प्रतिज्ञा में जिस "वंशज" का उल्लेख किया गया है वह मसीह है।

Galatians 3:17-18

अब्राहम के 430 वर्ष बाद व्यवस्था आई तो क्या उसने अब्राहम से की गई परमेश्वर की प्रतिज्ञा को निरस्त कर दिया था?

नहीं व्यवस्था ने अब्राहम से की गई प्रतिज्ञा को निरस्त नहीं किया।

Galatians 3:19-21

तो फिर व्यवस्था क्यों दी गई थी?

व्यवस्था अपराधों के कारण आई थी परन्तु अब्राहम के वंशज के आने तक ही थी।

Galatians 3:22

धर्मशास्त्र में निहित व्यवस्था ने सबको क्या बना दिया?

धर्मशास्त्र में निहित व्यवस्था ने सबको पाप का दास बना दिया।

Galatians 3:23-26

हम व्यवस्था के दासत्व से कैसे मुक्ति पाते हैं?

हम मसीह में विश्वास के द्वारा व्यवस्था के दासत्व से छुडाए गए है।

Galatians 3:27

मसीह को कौन धारण कर चुका है?

वे सब जो मसीह में बपतिस्मा पां चुके हैं, मसीह को धारण कर चुके हैं।

Galatians 3:28-29

मसीह में एक होनेवाले कौन कौन हैं?

यहूदी, यूनानी, दास, स्वतंत्र, नर नारी सब मसीह में एक हैं।

Galatians 4

Galatians 4:1-2

सब वस्तुओं का स्वामी होते हुए भी पुत्र कैसे रहता था?

पुत्र पिता के ठहराए हुए समय तक संरक्षकों और प्रबन्धकों के वश में रहता था।

Galatians 4:3

परमेश्वर को जानने से पहले हम किस के दास थे?

परमेश्वर को जानने से पहले हम संसार को नियन्त्रण करनेवाली आत्माओं के दास थे जो स्वभाव से ही परमेश्वर नहीं।

Galatians 4:4

परमेश्वर ने इतिहास में ठहराए हुए समय क्या किया?

परमेश्वर ने ठहराए हुए समय अपने पुत्र को भेजा कि व्यवस्था के अधीनों को मोल लेकर छुड़ा ले।

Galatians 4:5

परमेश्वर ने व्यवस्था के अधीनों को अपने परिवार में कैसे ग्रहण किया है?

परमेश्वर ने व्यवस्था के अधीनों को लेपाकल पुत्र बना लिया।

Galatians 4:6-8

परमेश्वर अपनी सन्तानों के ह्रदय में क्या भेजता है?

परमेश्वर अपनी सन्तानों के ह्रदयों में अपने पुत्र का आत्मा भेजता है।

Galatians 4:9-12

पौलुस गलातिया के विश्वासियों की किस बात पर आश्चर्य चकित था?

पौलुस आश्चर्य चकित था कि अन्यजाति विश्वासी संसार की आत्माओं (आदि शिक्षा) के दासत्व की ओर लौट रहे थे।

गलातिया के विश्वासियों को किस बात की ओर मुड़ते देख पौलुस डर रहा था?

पौलुस को भय इस बात का था कि गलातिया के विश्वासी फिर से दास बन जाएंगे और उसका परिश्रम व्यर्थ हो जाएगा।

Galatians 4:13

जब पौलुस पहली बार गलातिया प्रदेश में गया था तब उसकी शारीरिक दशा कैसी थी?

पौलुस तब गलातिया में पहली बार आया था जब वह शरीर से निर्बल था।

Galatians 4:14-16

पौलुस की शारीरिक दुर्बलता के उपरान्त भी गलातिया के विश्वासियों ने पौलुस को कैसे ग्रहण किया था?

पौलुस की शारीरिक दुर्बलता के उपरान्त भी गलातिया के विश्वासियों ने उसे परमेश्वर के दूत वरन् स्वयं मसीह के सदृश्य ग्रहण किया।

Galatians 4:17-20

गलातिया प्रदेश में पाखंडी शिक्षक किसमें विभाजन कर वाने का प्रयास कर रहे थे?

पाखंडी शिक्षक गलातिया के विश्वासियों को पौलुस से अलग करना चाहते थे।

Galatians 4:21

पाखंडी शिक्षक गलातिया के विश्वासियों को किस के अधीन करना चाहते थे?

पाखंडी शिक्षक गलातिया के विश्वासियों को व्यवस्था के अधीन लाना चाहते थे।

Galatians 4:22-25

अब्राहम के दो पुत्र किस प्रकार की दो स्त्रियों से थे?

अब्राहम के दो पुत्र थे, एक दासी से और एक स्वतंत्र स्त्री से।

Galatians 4:26-27

पौलुस और गलातिया के विश्वासियों की माता का स्वरूप कौन है?

ऊपर की यरूशलेम, स्वतंत्र स्त्री है और वह पौलुस और विश्वासी गलातियों की माता का स्वरूप है।

Galatians 4:28

मसीह के विश्वासी शरीर की सन्तान या प्रतिज्ञा की सन्तान है?

मसीह के विश्वासी प्रतिज्ञा की सन्तान हैं।

Galatians 4:29

प्रतिज्ञा की सन्तान को कष्ट देने वाले कौन है?

शरीर की सन्तान प्रतिज्ञा की सन्तान को कष्ट देते हैं।

Galatians 4:30

दासी की सन्तान को उत्तराधिकार में क्या मिलता है?

दासी की सन्तान स्वतंत्र स्त्री की सन्तान के संगीवारिस नहीं हो सकती।

Galatians 4:31

मसीह के विश्वासी स्वतंत्र स्त्री की या दासी की सन्तान हैं?

मसीह के विश्वासी स्वतंत्र स्त्री की सन्तान हैं।

Galatians 5

Galatians 5:1

मसीह ने हमें क्यों स्वतंत्र किया हैं?

मसीह ने स्वतंत्रता के लिए हमें स्वतंत्र किया है।

Galatians 5:2-3

पौलुस ने गलातिया के विश्वासियों को खतना करवाने पर किस बात की चेतावनी दी थी?

पौलुस कहता है कि गलातिया के विश्वासी खतना कराएं तो उन्हे मसीह से कुछ लाभ नहीं।

Galatians 5:4-5

पौलुस ने उन गलातिया के विश्वासियों को किस बात की चेतावनी दी जो व्यवस्था द्वारा धार्मिकता की खोज करते थे?

पौलुस ने चेतावनी दी कि व्यवस्था पालन द्वारा धार्मिकता की खोज करनेवाले मसीह से अलग होकर अनुग्रह से वंचित हो जाएंगे।

Galatians 5:6-9

खतना या खतना रहित के विरुद्ध एकमात्र बात क्या है जो मसीह में अर्थ पूर्ण हो?

मसीह में प्रेम के द्वारा विश्वास ही किसी काम का है।

Galatians 5:10

गलातिया के विश्वासियों को भरमानेवाले के बारे में पौलुस किस बात का पूर्ण विश्वास रखता था?

पौलुस को पूरा विश्वास था कि जिसने गलातिया के विश्वासियों को सुसमाचार के बारे में घबरा देता है वह दण्ड पाएगा।

Galatians 5:11-12

पौलुस के अनुसार खतना किस बात को धोखा देता है?

पौलुस कहता है कि खतना क्रूस की ठोकर को धोखा देता है।

Galatians 5:13

विश्वासियों को किस काम में मसीह में प्राप्त स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करना है?

विश्वासी मसीह में प्राप्त स्वतंत्रता को शारीरिक कामों के लिए अवसर न बनाएं।

विश्वासियों को उनकी स्वतंत्रता का सदुपयोग कैसे करना है?

विश्वासियों को मसीह में प्राप्त स्वतंत्रता पारस्परिक प्रेम में काम में लेना है।

Galatians 5:14-15

कौन सी एक आज्ञा में संपूर्ण व्यवस्था है?

संपूर्ण व्यवस्था एक ही आज्ञा में पूरी होती है, "तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख!"

Galatians 5:16

विश्वासी शरीर की लालसा को पूरी करने से किस प्रकार बचेंगे?

विश्वासी आत्मा के अनुसार चले तो शरीर की लालसा किसी रीति से पूरी नहीं करेंगे।

Galatians 5:17-19

विश्वासी में कौन सी दो शक्तियां परस्पर विरोधी हैं?

विश्वासी में आत्मा और शरीर एक दूसरे के विरोधी हैं।

Galatians 5:20

शरीर के कामों के तीन उदाहरण क्या हैं?

शरीर के कामों में तीन निम्नलिखित सूची में हैं व्यभिचार, गन्देकाम, लुचपन, मूर्तिपूजा, टोना, बैर, झगड़ा, ईर्ष्या, क्रोध, विरोध, फूट विधर्म, डाह मतवालापन, लीलाक्रीड़ा आदि।

Galatians 5:21

शरीर के कामों के करनेवाले किस के वारिस नहीं होंगे?

शरीर के कामों के करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस नहीं होंगे।

Galatians 5:22-23

आत्मा का फल क्या है?

आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, कृपा भलाई, विश्वास, नम्रता और संयम हैं।

Galatians 5:24-26

जो मसीह के हैं उन्होने शरीर और उसकी लालसाओं के साथ क्या किया है?

जो मसीह के हैं उन्होने शरीर और उसकी लालसाओं को क्रूस पर चढ़ा दिया है।

Galatians 6

Galatians 6:1

यदि कोई अपराध में पकड़ा जाए तो आत्मिक जन उस के साथ कैसा व्यवहार करें?

जो आत्मिक हैं उनके लिए आवश्यक है कि वे उस व्यक्ति को दीनता की आत्मा में संभालें।

आत्मिक जन किस संकट से बचें?

आत्मिक जन इस बात पर भी ध्यान दें कि वे परीक्षा में न पड़ें।

Galatians 6:2-3

विश्वासी मसीह की व्यवस्था कैसे पूरी करते हैं?

विश्वासी एक दूसरे का भार उठा कर मसीह की व्यवस्था पूरी करते हैं।

Galatians 6:4-5

अपने कामों के बारे में किसी को घमण्ड करने का अवसर कैसे प्राप्त होगा?

यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आप को कुछ समझता है तो अपने आप को धोखा देता है हर एक अपने ही काम को जांच ले, तब दूसरे के विषय में नहीं पर अपने ही विषय में उसको घमण्ड करने का अवसर होगा।

Galatians 6:6

वचन सीखने वाले को अपने शिक्षक के लिए क्या करना चाहिए?

जिसे वचन की शिक्षा दी जा रही है वह सब अच्छी वस्तुओं में सिखाने वाले को भागी करें।

Galatians 6:7

मनुष्य आत्मिकता में जो बोएगा उसका क्या होगा?

मनुष्य जो कुछ बोंता है वही काटेगा।

Galatians 6:8

शरीर के लिए बोनेवाला क्या काटेगा?

जो शरीर के लिए बोता है वह विनाश की कटनी काटेगा।

आत्मा के लिए बोनेवाले का क्या होगा?

जो आत्मा के लिए बोता है वह अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।

Galatians 6:9

कोई साहस न हारे और भलाई करता रहे तो क्या होगा?

भले कामों में साहस न छोड़ने पर मनुष्य ठीक समय पर कटनी काटेंगे।

Galatians 6:10-11

विश्वासियों को भलाई करने में विशेष करके किसका ध्यान रखना है?

विश्वासियों को विशेष करके विश्वासियों के साथ भलाई करना है।

Galatians 6:12-13

विश्वासियों को खतना करवाने के लिए विवश करनेवालों को गुप्त उद्देश्य क्या था?

जो विश्वासियों को खतना करवाने के लिए विवश करते हैं वे मसीह के क्रूस के कारण सताए जाने से बचना चाहते हैं।

Galatians 6:14

पौलुस को किसका घमण्ड था?

पौलुस कहता है कि वह हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर गर्व करता है।

Galatians 6:15

खतना हो या खतना रहित इसकी अपेक्षा महत्त्वपूर्ण क्या है?

महत्त्वपूर्ण तो नई सृष्टि है।

Galatians 6:16

पौलुस किस पर शान्ति और दया की कामना करता है?

इस नियम पर चलनेवालों और परमेश्वर के इस्राएल पर शान्ति और दया होती रहें।

Galatians 6:17-18

पौलुस अपनी देह पर क्या लिए हुए था?

पौलुस अपनी देह पर यीशु के दागों को लिए फिरता था।